फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, one died, fall, rock, on, car, chora kamba, road, kinnaur,

Rampur Bushahar News: चौरा-बड़ा कंबा मार्ग पर चलती कार पर गिरी चट्टानें, लिपिक की मौत

Fri, 21 Jul 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। चौर-बड़ा कंबा मार्ग पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे न्यू नालिंग के पास चलते वाहन पर पहाड़ी से चट्टानें गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि गाड़ी में सवार तीन अन्य लोगों काे मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार कार एचपी 26ए 5500 बड़ा कंबा से भावानगर की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच कार जब न्यू नालिंग के पास पहुंची तो पहाड़ी दरक गई। इससे चालक की सीट के पीछे बैठे राकेश (47) निवासी गांव बड़ा कंबा, तहसील निचार, जिला किन्नौर ने मौके पर ही दम तोड़ा। राकेश नेगी बीडीओ कार्यालय भावानगर में बतौर लिपिक के पद पर तैनात थे। वहीं वाहन मालिक एवं चालक अजेंद्र नेगी (38), निवासी बड़ा कंबा, मनोज नेगी (39), गांव बड़ा कंबा, जो कि पौंडा पंचायत में सचिव पद पर सेवाएं दे रहे हैं जबकि ममता नेगी (27) निवासी बड़ा कंबा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही भावानगर थाने से एएसआई रामसेन लक्टू, मुख्य आरक्षी ललित नेगी, आरक्षी सिद्धार्थ नेगी की टीम और बड़ा कंबा और छोटा कंबा गांव के स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुटे। चिकित्सक ने घटनास्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार को शव सुपुर्द किया गया। तहसीलदार भावानगर चंद्र मोहन ठाकुर ने घटनास्थल का दौरा किया। वहीं, मामले एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की पुष्टि करते की है। उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार को 25,000 रुपये की फौरी राहत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed