{"_id":"655f3b19087667acd00bbdbb","slug":"rampur-news-kupavi-block-first-in-district-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-8540-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आपदा में सहायता प्रदान करने में कुपवी ब्लॉक जिला शिमला में रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आपदा में सहायता प्रदान करने में कुपवी ब्लॉक जिला शिमला में रहा प्रथम
विज्ञापन
बरसात में क्षतिग्रस्त हुए सभी 13 मकान मालिकों को आवंटित की गई राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। आपदा का कहर झेल चुके लोगों की मदद में कुपवी ब्लाॅक जिले में पहले स्थान पर रहा है। कुपवी विकास खंड के अंतर्गत गत बरसात में कुल तेरह मकानों के क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट तैयार की गई थी। खंड विकास अधिकारी कुपवी अरविंद गुलेरिया के प्रयास से विकास खंड द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी आपदा प्रभावितों को मकान आवंटित किए जा चुके हैं। कुपवी ब्लॉक ने सभी तेरह क्षतिग्रस्त मकानों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुपवी ब्लाॅक ने जिले में प्रथम रहते हुए शतप्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है, जबकि 335 में से 313 यानी 93 प्रतिशत के साथ जुब्बल दूसरे, 70 में से 52 यानि 74 प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर मशोबरा ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा 53 प्रतिशत के साथ बसंतपुर, 49 प्रतिशत के साथ चौहारा, 46 प्रतिशत के साथ टूटू, 27 प्रतिशत के साथ ननखड़ी, 24 प्रतिशत के साथ रोहड़ू, दस प्रतिशत के साथ नारकंडा और आठ प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के साथ रामपुर विकास खंड क्रमशः चौथे से दसवें स्थान पर रहे हैं।