फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, nh, opening, work, completed, soon

Rampur Bushahar News: किन्नौर के लोगों को बड़ी राहत, सात दिन के बाद आज बहाल होगा एनएच

Thu, 14 Sep 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kinnaur news, nh, opening, work, completed, soon
एनएच पांच निगुलसरी में २० मीटर सडक़ निर्माण करने के लिए बचा है शेष। संवाद
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निगुलसरी में पिछले एक सप्ताह से बंद एनएच-पांच एनएच प्राधिकरण ने शुक्रवार को बहाल करने का दावा किया है। इससे जिले के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिली है। एनएच बहाल होने से जिले के बागवान अपनी सेब और मटर की फसल को आसानी से मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके साथ ही रामपुर और शिमला जाने में भी दिक्कतें नहीं झेलनी होगी। एनएच को बहाल करने के लिए एनएच प्राधिकरण के कर्मचारी और अन्य टीम सुबह 4:00 बजे से देर रात डेढ़ बजे तक युद्धस्तर पर काम कर रही हैं। पिछले एक सप्ताह से सड़क निर्माण में जुटे एनएच प्राधिकरण, सेना, जेएसडब्लयू ,सीमा सड़क संगठन, पटेल कंपनी सहित ठेकेदारों के सहयोग से अब महज 20 मीटर मार्ग के निर्माण का कार्य शेष बचा है।
विज्ञापन


वहीं एनएच को बहाली के लिए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी दिन-रात डटे हुए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक हर हाल में एनएच पांच बहाल करने का प्रयास किया जाएगा। इससे किन्नौर जिले के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब 20 मीटर चट्टान को काटना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed