फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, kinnaur news, lippa, panchayat, people, give cheque,

Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए लिप्पा पंचायत के ग्रामीण

Tue, 07 Nov 2023 04:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दी 1,33,150 रुपये की मदद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। प्रदेश में इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण हजारों करोड़ों की क्षति पहुंची है। इस क्षतिपूर्ति की भरपाई करने में किन्नौर की जनता भी सहयोग दे रही है। जिले के लोगों ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में अभी तक करोड़ों रुपये की राशि दी है। इसी कड़ी में जनजातीय जिले के पूह खंड की ग्राम लिप्पा की जनता ने भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मदद दी है। मंगलवार को रिकांगपिओ में राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को ग्रामीणों ने एकत्रित की गई 1,33,150 रुपये की राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर ग्राम विकास कमेटी के अध्यक्ष इंद्रनाथ मेहता, उपप्रधान लिप्पा टशी छेवांग, बौद्ध सभा के वित्त सचिव भगत सिंह पोशन और हीरा सिंह नेगी सहित अन्य मौजूद रहे। मंत्री जगत सिंह नेगी ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दी गई सहयोग राशि के लिए ग्रामीणों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed