फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   memorandum for demands

Rampur Bushahar News: अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े मामलों का किया जाए समाधान

Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
वाल्मीकि सुधार सभा ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। वाल्मीकि सुधार सभा रामपुर बुशहर ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान और आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा, अधिवक्ता डॉ. विजय डोगरा और शालिनी जम्वाल को ज्ञापन सौंपकर अनुसूचित जाति समुदाय से जुड़े विभिन्न मामलों के समाधान की मांग उठाई।

सभा के सचिव दीपक ढिल्लों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वाल्मीकि समाज के कई परिवार पिछले लगभग 60 वर्षों से रामपुर बुशहर में रह रहे हैं। समुदाय के पात्र लोगों के हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित मामलों के समाधान की मांग रखी। इसके अतिरिक्त पात्र परिवारों को प्रस्तावित आवासीय योजना, भूमि आबंटन और अन्य सरकारी लाभ प्रदान करने का आग्रह किया। सभा ने आयोग से इन मामलों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि समुदाय के पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन

आयोग ने प्राप्त मांग पत्र को आवश्यक कार्रवाई के लिए रामपुर प्रशासन को प्रेषित किया। इस मौके पर वाल्मीकि सुधार सभा के सदस्य दर्शन सिंह, अशोक, आकाश, अमित, सुमित ढिल्लों, अजय, विजय और गुलजार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed