{"_id":"6ab7c82f2e7e57229f06bbdc","slug":"students-won-in-compitition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-170771-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में इरावती और कबड्डी में अस्किनी हाउस विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबॉल में इरावती और कबड्डी में अस्किनी हाउस विजयी
विज्ञापन
रामपुर परियोजना ने दत्तनगर स्कूल में जगाई स्वच्छता की अलख
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर परियोजना की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को रामपुर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह के नेतृत्व में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दत्तनगर में स्वच्छ पाठशाला, युवा फॉर स्वच्छता के अंतर्गत अंतर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
छात्राओं के लिए कबड्डी और छात्रों के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें स्कूल के चार सदनों इरावती, अस्किनी, विपाशा और शतुद्री के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। छात्रा वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में अस्किनी हाउस ने प्रथम और विपाशा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इरावती सदन प्रथम और अस्किनी सदन ने द्वितीय स्थान पाया। परियोजना प्रमुख रामपुर एचपीएस ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए।
खेल मैदान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि आज का यह आयोजन स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के संदेश से भी जुड़ा हुआ है, जिसके अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला, यूथ फॉर स्वच्छता के माध्यम से विद्यालयों और युवाओं को स्वच्छता गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।