{"_id":"654a45b602eec67198008861","slug":"rampur-news-kinnaur-news-food-ans-supply-dgm-visited-tapari-godown-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-7924-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने टापरी गोदाम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने टापरी गोदाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन
स्कूल के विद्यार्थियों को सस्ते राशन की गुणवत्ता के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय महाप्रबंधक अरविंदा सेठी ने मंगलवार को किन्नौर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निगम के टापरी स्थित गोदाम का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के छात्र और छात्राओं को निगम की ओर से सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के माध्यम से डिपो में दिए जा रहे सस्ते राशन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि निगम ने जो चावल और आटा पीडीएस के राशन के तहत दिया जाता है, वह उच्च गुणवत्ता का होता है। ऐसे में लोगों को पीडीएस के राशन में दिए जाने वाले चावल और आटे का सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा पोवारी में गोदाम का निर्माण किया जा रहा है। इसका निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इसे जल्द ही राशन को स्टोरेज करवाने के लिए शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला किन्नौर में खपत के अनुसार दो महीने में 600 मीट्रिक टन राशन उपलब्ध करवाया जा रहा। प्रदेश में निगम के 20 गोदाम हैं। उन्होंने कहा कि टापरी गोदाम फिलहाल किराये के भवन में चल रहा है। उन्होंने कहा कि टापरी में जो उनका गोदाम है, वह सबसे दूर स्थित है और कठिनतम गोदामों में से एक है। खाद्य निगम द्वारा सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन को आटे और चावल की सप्लाई दी जाती है। साथ ही उसके सैंपल की जांच की भी समय-समय पर की जाती है। इसके बाद ही सप्लाई दी जाती है। प्रदेश की सरकार द्वारा भी लोगों को पीडीएस का राशन उपलब्ध करवाया जाता है। वह पौष्टिक और उच्च क्वालिटी का होता है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य का भरपूर ख्याल रखा जा सके। इस मौके पर एजीएम शंकर चंदन, प्रबंधक अशोक नेगी, तकनीकी सहायक टापरी संजय, प्रभारी विनय कुमार,कबीर नेगी, धर्मसागर, ज्ञान सागर और किशोर कुमार मौजूद रहे।