{"_id":"650499021a47951f5c0dd177","slug":"rampur-news-gas-cylinder-crisis-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-5499-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रसोई गैस संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन महीने के बाद पहुंच रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रसोई गैस संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में तीन महीने के बाद पहुंच रही आपूर्ति
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल में इन दिनों रसोई गैस की भारी किल्लत चल रही है। मांग के अनुसार गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं पहुंचने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। सिलेंडरों की कमी के चलते गांवों में सप्लाई नियमित नहीं दी जा रही है। इस वजह से घंटों कतारों में खड़े होने के बावजूद उपभोक्ताओं को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
रामपुर उपमंडल में रसोई गैस की नियमित सप्लाई देने के लिए एक दिन में 550 सिलिंडरों की जरूरत है लेकिन आपूर्ति महज 300 की ही हो रही है। गैस एजेंसियों में सिलिंडरों के लोड कम आ रहे हैं। हालत यह है कि गाड़ी आते ही आधे घंटे में खाली हो जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी रसोई गैस की सप्लाई नियमित नहीं दी जा रही है। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में तीन महीने के बाद आपूर्ति हो रही है।
इससे लोगों को घरेलू गैस सिलिंडरों के लिए भटकना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राकेश, उमेश, धर्मदेव, जियालाल, प्रतिभा, प्रभा नेगी, इंदुबाला, जनक शर्मा और अन्य लोगों ने बताया कि रसोई गैस की किल्लत परेशानी का सबब बन गई है। सेब सीजन में रसोई गैस की किल्लत से ज्यादा परेशानियां आ रही है।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन से गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की है। रामपुर गैस एजेंसी के प्रभारी कर्मसैन ने बताया कि सिलिंडरों की आपूर्ति काफी कम आ रही है। इस कारण दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर उच्च अधिकारी इंडेन ऑयल मामले को लेकर चर्चा करें तो समस्या से निजात मिल सकती है।