{"_id":"657ef1515f8037361a0bf3a7","slug":"rampur-news-fire-incident-dansa-pashada-forest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-9698-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में जंगलों में फैली आग, लाखों की वन संपदा तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में जंगलों में फैली आग, लाखों की वन संपदा तबाह
विज्ञापन
डंसा बीट में तीन दिन से फैली आग पर ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू, वन विभाग करवाएगी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में जंगल धू-धू कर जल रहे हैं। शरारती तत्वों द्वारा लाखों की वन संपदा को पलभर में राख किया जा रहा है। इन दिनों जंगलों में फैली आग से हर तरफ धुआं ही धुआं ही नजर आ रहा है। वहीं वन विभाग जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है। वन परिक्षेत्र रामपुर के तहत पशाड़ा और ओडा में बीते दिनों जंगल में आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं डंसा बीट के जंगल में बीते तीन दिनों से लगी भीषण आग में लाखों की वन संपदा तबाह हो गई है। वन बीट के तहत हजारों हेक्टेयर भूमि में कायल, देवदार और अन्य जंगली पौधों को भारी नुकसान पहुंचा है। गौर रहे कि हर साल वन बीट के तहत आग की घटनाओं में जंगली जानवरों और पक्षियों के आशियाने तबाह होने पर्यावरण भी प्रभावित होता है। हर साल वन विभाग करोड़ों रुपये की धनराशि से पौध रोपण करता है। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हो पाए हैं। वन संपदा का जिम्मा ईक्का-दुक्का चौकीदारों के हवाले रहता है। जंगलों में लगी आग को बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग भी विभाग को मिलता है। जंगलों में लगी आग को बुझाने में मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी, यशपाल, जगदीश हुड्डन, प्रताप, गुरजीत, देवी सिंह और सीताराम सहित ग्रामीणों ने सहयोग दिया। देर रात मुश्किल से आग पर काबू पाने में सफलता मिली है। लोगों ने वन विभाग के साथ मिलकर शिकारी माता मंदिर की तरफ फैल रही आग पर काबू पाया। वन विभाग के रेंज अधिकारी आयुश ने बताया कि आग की घटनाओं में हुए नुकसान का आकलन करवाने के लिए वन विभाग की टीम मौके पर जाएगी। इसी आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाकर अज्ञात तत्वों के खिलाफ थमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से जंगलों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने और विभाग को सूचित करने की अपील की है।