फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, disaster, management, program,

Rampur Bushahar News: कल्पा में युवाओं को सिखाईं आपदा प्रबंधन की बारीकियां

Wed, 27 Dec 2023 07:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
कल्पा, पूह और निचार खंड में 850 युवाओं को किया प्रशिक्षित : कायथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के तीनों खंडों में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने युवाओं को आपदा से निपटने के गुर सिखाए। इस दौरान करीब 850 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसी कड़ी में कल्पा खंड की कोठी, पांगी और तेलंगी पंचायत के युवाओं को आपदा से निपटने को लेकर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। बुधवार को संपन्न हुई कार्यशाला में युवाओं को प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में आग से बचाव, प्राथमिक उपचार और सर्च एवं रेस्क्यू को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। कोठी पंचायत में आयोजित कार्यशाला में गृहरक्षक के जवानों ने युवाओं को सर्च एवं रेस्क्यू के बारे में जानकारी दी। आखिरी दिन अग्निशमन विभाग के मुख्य अग्निशामक सुंदर लाल और जिला आपदा मित्र प्रभारी जगदीश नेगी ने युवाओं को आग से बचाव के बारे में जागरूक किया। इस दौरान कोठी, पांगी और तेलंगी पंचायत के युवाओं के अलावा स्कूल की छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर के समन्वयक नरेंद्र कायथ ने कहा कि जिला किन्नौर में 100 आपदा मित्र हैं, जो एडवांस कोर्स कर चुके हैं और भविष्य में आपदा से निपटने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के शंकर नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed