{"_id":"65df3ff4f5dc07c4e608ab64","slug":"rampur-news-chopal-roads-block-due-to-heavy-rain-not-open-yet-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-112829-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छह माह से बंद सड़कों से अधिकारी अनजान, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छह माह से बंद सड़कों से अधिकारी अनजान, लोग परेशान
विज्ञापन
बरसात के बाद नहीं चल रही चौपाल-थुन्दल मार्ग पर बस, विधायक बोले- लोगों को उठानी पड़ रहीं दिक्कतें
चौपाल(रोहडू) । उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल-सरांह-थुन्दल मार्ग और देवत-कुम्बड़ा मार्ग पर छह माह से बस सेवा बंद है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात की आपदा के दौरान इस मार्ग पर कई जगह सड़क धंस गई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने अभी तक बस के लिए बहाल नहीं किया। इस मार्ग पर एचआरटीसी बसें न चलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुम्बडा से चंझालपुल तक वर्ष 2022 में सड़क बस के लिए पास की गई थी। इस मार्ग पर पहले बस कुम्बडा तक जाती थी, लेकिन अब छह माह से देवत तक ही जा रही है। सड़क की मरम्मत कर बस के लिए बहाल करने को ग्रामीण कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चौपाल से निवेदन कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री के बम्टा दौरे के दौरान भी प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। उस दौरान मंत्री ने एक माह के भीतर सड़क को तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इस मार्ग के मरम्मत न होने से जहां लोग परेशान है वहीं विभाग के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। वहीं, चौपाल के विधायक का कहना है कि बरसाती आपदा के दौरान विधानसभा क्षेत्र चौपाल में बंद हुईं करीब 11 सड़कें छह माह बीत जाने के बाद भी नहीं खुली हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही।
विभाग नहीं ले रहा सुध
स्थानीय निवासी शरीफ मोहम्मद, नजीर, सादिक अली, शौकत, सलमान, हसन प्रोल्टा, गुलशाद , श्यामलाल, मनोज कुमार, मोहन लाल, अमर सिंह, निर्मला देवी, पूनम कुमारी और प्रदीप कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को ठीक नहीं कर रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
सड़क पर तंग प्वॉइंट
अड्डा प्रभारी परिवहन डिपो चौपाल हीरा लाल गाजटा ने कहा कि सड़क पर तंग प्वॉइंट होने के करण इन मार्गों पर बसें बंद की गई हैं।
ध्यान में नहीं मामला
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि उनके ध्यान में मामला नहीं है। पता किया जाएगा कि इन मार्गो पर बसें क्यों नहीं चल रही हैं।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 सड़कें बंद : बलबीर वर्मा
विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौपाल में कुल 11 सड़कें बरसाती आपदा के दौरान से बंद हो गई थीं, जो अभी तक नहीं खोली गई हैं। चौपाल में आपदा के दौरान दो मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री ने भी दौरा किया था और सभी सड़कें एक माह के भीतर खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सड़कें नहीं खोली गई हैं। इस सड़ाकें पर बसें न चलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।-- - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू) । उपमंडल चौपाल के अंतर्गत चौपाल-सरांह-थुन्दल मार्ग और देवत-कुम्बड़ा मार्ग पर छह माह से बस सेवा बंद है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात की आपदा के दौरान इस मार्ग पर कई जगह सड़क धंस गई थी, जिसे लोक निर्माण विभाग ने अभी तक बस के लिए बहाल नहीं किया। इस मार्ग पर एचआरटीसी बसें न चलने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कुम्बडा से चंझालपुल तक वर्ष 2022 में सड़क बस के लिए पास की गई थी। इस मार्ग पर पहले बस कुम्बडा तक जाती थी, लेकिन अब छह माह से देवत तक ही जा रही है। सड़क की मरम्मत कर बस के लिए बहाल करने को ग्रामीण कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चौपाल से निवेदन कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के मंत्री के बम्टा दौरे के दौरान भी प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला था। उस दौरान मंत्री ने एक माह के भीतर सड़क को तैयार करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं हुआ। इस मार्ग के मरम्मत न होने से जहां लोग परेशान है वहीं विभाग के अधिकारी अंजान बने हुए हैं। वहीं, चौपाल के विधायक का कहना है कि बरसाती आपदा के दौरान विधानसभा क्षेत्र चौपाल में बंद हुईं करीब 11 सड़कें छह माह बीत जाने के बाद भी नहीं खुली हैं, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही।
विभाग नहीं ले रहा सुध
स्थानीय निवासी शरीफ मोहम्मद, नजीर, सादिक अली, शौकत, सलमान, हसन प्रोल्टा, गुलशाद , श्यामलाल, मनोज कुमार, मोहन लाल, अमर सिंह, निर्मला देवी, पूनम कुमारी और प्रदीप कुमार ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इस मार्ग को ठीक नहीं कर रहा है, जिससे स्कूली बच्चों, कर्मचारियों और लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
सड़क पर तंग प्वॉइंट
अड्डा प्रभारी परिवहन डिपो चौपाल हीरा लाल गाजटा ने कहा कि सड़क पर तंग प्वॉइंट होने के करण इन मार्गों पर बसें बंद की गई हैं।
ध्यान में नहीं मामला
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने कहा कि उनके ध्यान में मामला नहीं है। पता किया जाएगा कि इन मार्गो पर बसें क्यों नहीं चल रही हैं।
चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 11 सड़कें बंद : बलबीर वर्मा
विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौपाल में कुल 11 सड़कें बरसाती आपदा के दौरान से बंद हो गई थीं, जो अभी तक नहीं खोली गई हैं। चौपाल में आपदा के दौरान दो मंत्री और स्वयं मुख्यमंत्री ने भी दौरा किया था और सभी सड़कें एक माह के भीतर खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक सड़कें नहीं खोली गई हैं। इस सड़ाकें पर बसें न चलने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन