{"_id":"66424f17c28cb4455706ee67","slug":"rampur-news-birshi-fare-celebrated-dansa-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-115883-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 16 मई को शनेरी में मनाया जाएगा बिरशी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 16 मई को शनेरी में मनाया जाएगा बिरशी मेला
विज्ञापन
लोकनृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाएं देंगी पहाड़ी संस्कृति को संजोने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। परशुराम की चार ठहरियों में शामिल ज्येष्ठ ठहरी शनेरी में 16 मई को बिरशी मेला मनाया जाएगा। यहां हुए आगामी ठहरी के तीन देवताओं के सानिध्य में बिरशी मेला मनाया जाता है। नोग घोड़ी चार ठहरी देव समिति प्रधान बहादुर लाल शर्मा ने बताया कि 15 मई की शाम छह बजे देवताओं का धार्मिक परंपरा के अनुरूप स्थानीय देवता साहिब जाहरू नाग की ओर से विधि-विधान से जोरदार स्वागत किया जाएगा। मेले में बतौर मेहमान देवता साहिब दमुख डंसा और योगेश्वर देवता शिरकत करेंगे। इसके बाद छमणछणी होगी। अगले दिन 10:00 बजे महिला मंडलों के लिए लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाएं पहाड़ी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद तांतरा बॉयज और लोग गायक संतोष प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। समापन समारोह पर शिंगला पंचायत प्रधान राजकुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले महिला मंडल को 51,00 रुपये की राशि बतौर इनाम दी जाएगी। प्रतियोगिता में शामिल महिला मंडलों को सांत्वना पुरस्कार के लिए एक से दो हजार रुपये की राशि भेंट की जाएगी। वाद्ययंत्रों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर महानाटी होगी। चार ठहरी देव समिति प्रधान बहादुर लाल शर्मा और खंडेश्वर युवक मंडल प्रधान तरुण शर्मा ने बताया कि बिरशी मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं।