{"_id":"6628eb579287c745b3005881","slug":"rampur-news-awareness-kasholi-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-115054-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कशोली स्कूल में छात्रों को बताईं पंचायतीराज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कशोली स्कूल में छात्रों को बताईं पंचायतीराज व्यवस्था
विज्ञापन
पंचायत में होने वाले विकास कार्य, मनरेगा और अन्य योजनाओं की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। निरमंड तहसील के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कशोली में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को पंचायतीराज व्यवस्था के बारे में जागरूक किया गया। शिक्षक अजीत डोगरा ने कशोली स्कूल के एनसीसी यूनिट की ओर से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवक्ता हिंदी भारती वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स और बच्चों को भारत में पंचायतीराज व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इसके अलावा पंचायत में होने वाले विकास कार्य, मनरेगा और अन्य योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। विद्यालय के लिपिक महेंद्र शुक्ला ने कहा कि भारत में पंचायतीराज व्यवस्था के बारे में सभी एनसीसी कैडेट्स को जानकारी हासिल करनी चाहिए और साथ में पंचायत के माध्यम से होने वाले विकास कार्य के बारे में भी जानकारी होना आवश्यक है। भारती वर्मा ने सभी एनसीसी कैडेट्स को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर डॉ. उर्मिल कौंडल, प्रेमलता, रंजना, रेजू देवी, मोहन लाल, लायक राम, भगती देवी और देवराज सहित अन्य उपस्थित रहे।