फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aprajita, program, shining school, rampur

नारी ही जननी और नारी ही सही मायने में अपराजिता : कायथ

Tue, 30 Jan 2024 04:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:35 PM IST
विज्ञापन
शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन


कानून में महिलाओं को प्राप्त प्रावधानों का पढ़ाया पाठ

संवाद न्यूज एजेंसी

जगातखाना (रामपुर बुशहर)। हमारे समाज की नारी ही जननी और नारी ही सही मायने में अपराजिता है। समूचे विश्व में हर क्षेत्र चाहे वो शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सुरक्षा हो या फिर राजनीति हर क्षेत्र में महिलाएं लगातार आगे बढ़ रही हैं और समाज में व्यापक जागरूकता फैलाने में महिलाओं का अहम योगदान है। यह बात रामपुर के साथ लगती जगातखाना पंचायत के शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने कही। उन्होंने छात्राओं को देश और समाज हित में किए जाने वाले कार्यों में अहम भूमिका निभाकर समाज और देश का उत्थान करने की अपील भी की। कार्यक्रम में शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना में छात्राओं को समाज में बढ़ रही अनैतिक गतिविधियों, कानूनी प्रावधान, मोबाइल फोन के दुरुपयोग और समाज में फैल रही नशाखोरी की लत से दूर रहने को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के तौर पर पहुंचे डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ ने स्कूल की छात्राओं को अपराजिता के महत्व और नारी शक्ति द्वारा समाज निर्माण को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के दौर की महिलाएं चूल्हे-चौके से लेकर राष्ट्र निर्माण की विभिन्न गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आपको जिसने जन्म दिया है, वो सही मायने में अपराजिता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आज के दौर में विद्यार्थियों में मोबाइल की लत बढ़ती जा रही है, जबकि किताबी और व्यावहारिक ज्ञान में बच्चे पिछड़ते जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल का उचित उपयोग करने और व्यावहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। साथ ही कहा कि आज छात्र-छात्राओं में जंक फूड का प्रचलन भी बढ़ता जा रहा है। इससे उनका बौद्धिक विकास प्रभावित हो रहा है। उन्होंने छात्राओं से सुबह जल्दी उठकर ध्यान करने और शिक्षा को किताबों तक न समेट कर उसे व्यावहारिक रूप में ग्रहण करने की बात कही। उन्होंने छात्राओं को महिलाओं को कानून में प्राप्त अधिकारों, यातायात नियमों और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें और मैगजीन पढ़नी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को दी गई इस जानकारी से अपने परिजनों और आसपड़ोस के लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।
कोट्स

अमर उजाला का अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक और सशक्त करने में अहम भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के जरिये महिलाओं में व्यापक जागरूकता लाई जा रही है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर , डीएसपी
कोट्स

शाइनिंग स्टार स्कूल की प्रबंधक मधु नेगी ने कहा अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के जरिये स्कूल की छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई गई। अमर उजाला का यह कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक करने की एक अनोखी पहल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स

- कार्यक्रम को लेकर छात्राओं ने भी रखे अपने विचार

अपराजिता कार्यक्रम में दी गई जानकारी महत्वपूर्ण थी। इससे उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। अमर उजाला की पहल से बेटियों को अपने अधिकारों की जानकारी मिल रही है।
अन्नया

कोट्स
अपराजिता कार्यक्रम से उन्हें कानून में दिए गए प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे उन्हें महिला संरक्षण के बारे में कई महत्चपूर्ण जानकारियां मिली है।
सद्भावना
कोट्स

अपराजिता कार्यक्रम से छात्राओं को अपने लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी। महिला उत्थान के बारे में दी गई जानकारी से मैं काफी प्रभावित हुई है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरुकता फैलती है।

गुनगुन
कोट्स

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से समाज में महिलाओं की महत्व के बारे में कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी मिली है। कार्यक्रम में मिली जानकारियों से परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी अवगत कराएंगे।
कनिष्का
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed