फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain disrupts the Phagu Talai Chhinj fair

Rampur Bushahar News: बारिश ने फागू के तलाई छींज मेले में डाला खलल, अब 4 अक्तूबर को होगा आयोजन

Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rain disrupts the Phagu Talai Chhinj fair
बारिश से फागू के तलाई में आयोजित पारंपरिक छींज मेला स्थगित। संवाद
आज का कार्यक्रम की खबर
विज्ञापन


बारिश ने फागू के तलाई छींज मेले में डाला खलल, अब 4 अक्तूबर को होगा आयोजन
. दोपहर तक हुई कुश्तियां, अचानक बारिश के बाद मेला स्थगित करने का निर्णय
. ददाहस, दहना और च्योक पंचायतों से बड़ी संख्या में पहुंचे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
फागू के तलाई में आयोजित होने वाले पारंपरिक छींज मेले में रविवार को अचानक मौसम ने खलल डाल दिया। मेले को लेकर सुबह से ही लोगों में खासा उत्साह था और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग यहां पहुंचे थे। हालांकि, करीब 12:00 बजे तक पहलवानों के कुछ कुश्ती के जोड़ मिलाए गए और कुश्तियां भी करवाई गईं, लेकिन दोपहर 12:30 बजे अचानक तेज बारिश हो गई। इसके चलते मेले की व्यवस्थाएं प्रभावित हो गईं। बारिश को देखते हुए मेला कमेटी और जनप्रतिनिधियों ने आपसी बैठक कर मेले को स्थगित करने का निर्णय लिया। अब फागू के तलाई में छींज का आयोजन 4 अक्तूबर को किया जाएगा। मेले को स्थगित किए जाने की सूचना मिलते ही आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में मायूसी देखने को मिली। लोग बारिश के बीच कुछ समय तक मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे, लेकिन मौसम की स्थिति को देखते हुए मेला स्थगित करने का फैसला लिया गया। छींज मेले में स्थानीय क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। ददाहस पंचायत, दहना पंचायत और च्योक पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे थे। मेले में लोगों की काफी भीड़ थी और आयोजन स्थल पर सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई थी। बारिश के कारण मेला स्थगित होने से लोगों में निराशा भी नजर आई। मेले को लेकर तलाई में विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सजाई गई थीं। खिलौनों, खान-पान और अन्य सामान की दुकानों के साथ मेले का बाजार पूरी तरह तैयार था। अचानक बारिश के कारण मेला स्थगित होने से दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


इनसेट लकी ड्रॉ भी 4 अक्तूबर को होगा

छींज मेले में होने वाला लकी ड्रॉ भी अब 4 अक्तूबर को ही आयोजित किया जाएगा। लकी ड्रॉ में लोगों के लिए कई आकर्षक इनाम रखे गए हैं। इसमें पहला इनाम मारुति कार, दूसरा इनाम स्कूटी और तीसरा इनाम आईफोन 17 रखा गया है। इसके अलावा भी कई अन्य आकर्षक पुरस्कार लकी ड्रॉ में शामिल किए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और निर्धारित तिथि पर छींज मेले का आयोजन करवाया जाएगा। बारिश के कारण भले ही मेले का उत्साह बीच में थम गया हो, लेकिन अब 4 अक्तूबर को एक बार फिर फागू के तलाई में कुश्ती, मेले की रौनक और लकी ड्रॉ के आकर्षक इनाम लोगों को अपनी ओर खींचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed