फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Purani Fire: A person who took water to extinguish a fire died by slipping his foot

पूर्वणी में पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

Sun, 25 Oct 2020 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिले के पूर्वणी गांव में पैर फिसलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूर्वणी गांव में शुक्रवार आग को बुझाने के लिए योगराज आयु 36 पुत्र प्रेम सिंह निवासी पूर्वणी घर से दूर कूहल से पानी लाने के लिए गया। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से उसकी मौत हो गई। मकानों में आग लगने से ग्रामीणों में उस समय अफरा-तफरी का माहौल था। इसके चलते किसी को भी योगराज के बारे में पता नहीं चला। शनिवार को जब प्रशासन प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की जा रहा था उस वक्त ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कूहल के पास योगराज को अचेत पाया।
विज्ञापन

रिकांगपिओ थाना प्रभारी पद्म सिंह ने ग्रामीणों की सहायता से योगराज को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी एसआर राणा ने बताया कि पूर्वणी में अग्निकांड के दौरान योगराज कूहल से पानी लाने गया था। इस दौरान वह कूहल में गिर गया। पूरी रात वह वहीं पड़ा रहा। ठंड लगने से उसकी मौत हो गई। एसपी किन्नौर में बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने रिकांगपिओ थाना में धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed