फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   protest

पुरानी पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे हजारों कर्मचारी

Sat, 24 Oct 2020 07:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। पुरानी पेंशन बहाली के लिए रिकांगपिओ में हजारों कर्मचारी सड़क पर उतरे। शनिवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ रैली निकालकर अपना रोष प्रकट किया। रिकांगपिओ के रामलीला मैदान से शुरू हुई रैली के माध्यम से मांगों को लेकर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से की जा रही एनपीएस कर्मचारियों की अनदेखी का विरोध जताया। रैली की अध्यक्षता जिला एनपीएस संगठन प्रधान वीरेंद्र जिंटू ने की।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से आरंभ होकर रिकांगपिओ चौक होते हुए रैली दोबारा रामलीला मैदान वापस पहुंची। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर खूब नारेबाजी की गई। रामलीला मैदान पहुंच कर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, जिला महासचिव मोती नेगी ने एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश और देश के अंदर इस नई पेंशन स्कीम के विरोध में कर्मचारियों के बीच आक्रोश है। इसे समय-समय पर विभिन्न मंचों के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन, सरकार इस संदर्भ में कोई कदम नहीं उठा रही है। बलदेव बिष्ट ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांग को नहीं मानती है तो 12 नवंबर को एनपीएस कर्मचारी गेट मीटिंग कर 24 नवंबर को पेनडॉउन स्ट्राइक करेंगे। न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संगठन के प्रधान वीरेंद्र जिंटू और कल्पा ब्लॉक के प्रधान जय नेगी एवं जिला समन्वयक राम कुमार ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। रैली के बाद कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए उपायुक्त किन्नौर के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रधान निचार जय प्रकाश, जिला उपप्रधान मुकेश चंद, सुंदर मोहन नेगी, केशंग वांगचुक सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed