फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prize to sjvnprize to sjvn

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना को मिला सीबीआईपी अवार्ड

Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक और परियोजना प्रमुख ने दिल्ली में हासिल किया पुरस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के फ्लैगशिप 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना के लिए सीबीआईपी अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) राजकुमार चौधरी और नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन के परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हासिल किया।
यह अवार्ड हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में देश के सबसे बड़े भूमिगत 1500 मेगावाट एनजेएचपीएस का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन और प्रचालन करके राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। साथ ही विद्युत स्टेशन की बेहतरीन सिविल संरचनाओं के लिए अवार्ड प्रदान किया गया है, जहां वर्ष दर वर्ष विद्युत उत्पादन में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं।
विज्ञापन

एनजेएचपीएस ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में विद्युत उत्पादन में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं और विद्युत क्षेत्र में एक बार पुन: अपनी क्षमता को साबित किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक 3450.980 मिलियन यूनिट का विद्युत उत्पादन और 13 अगस्त, 2024 को अब तक का सर्वाधिक 39.572 मिलियन यूनिट का एक दिवसीय विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। विद्युत स्टेशन ने जुलाई 2024 के दौरान अब तक का सर्वाधिक 1222.170 मिलियन यूनिट का मासिक विद्युत उत्पादन भी दर्ज किया है। सतलुज नदी में सिल्ट के उच्च स्तर के बावजूद बिना किसी शटडाउन के विद्युत उत्पादन जारी रखा। यह पुरस्कार घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण एवं अध्यक्ष सीबीआईपी और डॉ. एमके सिन्हा, अध्यक्ष केंद्रीय जल आयोग एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीबीआईपी ने नई दिल्ली में प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed