फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   prize disribution function held in lower koti school rohru

Rampur Bushahar News: लोअरकोटी स्कूल में नवाजे मेधावी

Wed, 23 Nov 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
prize disribution function held in lower koti school rohru
लॉअरकोटी स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोअरकोटी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित डॉ. श्याम सिंह चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में सालभर की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को नवाजा। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं ने वंदे मातरम से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, देशभक्ति नृत्य, समूहगान, एकलगान, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी नृत्य की प्रस्तुति से जमकर तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने लघु नाटिका का भी बेहतरीन मंच किया।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से अवगत करवाया। शैक्षणिक क्षेत्र में कृतिका, सूजल, स्नेहा, महक शर्मा, ओशीन चौहान और ईशा वर्मा, रिद्धिमा, विकास, तनवी, दिनेश थापा, अंशिका ठाकुर, ईशिता शर्मा, पायल ठाकुर, गुनगुन, लखनपाल, मोहिनी, हर्षित, शैलेश को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सिमरन ठाकुर, हिमांशु पामटा और मोहित ठाकुर को नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य गतिविधियों बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विशेष कुमार, मुकेश कुमार, विक्रांत, अदित्या, अभय, अंकित, रोहन कुमार, पंकज कुमार व शैलेश, किंजल, सूजल और अंशुल जांगटा को पुरस्कृत किया गया। श्रेष्ठ छात्र और छात्रा का पुरस्कार आकाश, साहिल, आरुषि, अक्षरा, महक, अश्मित ठाकुर और कृतिका शर्मा को दिया गया।

चिउनी निवासी अमर सेन की बेटी है अनमोल शिव शक्ति माँ वैष्णो छात्रवृत्ति योजना के लिए नाव्या, स्नेहा, मुस्कान, काजल, आरुषि और दिव्या नेगी का चयन हुआ है। इसके अतिरिक्त दिवंगत हुकमी देवी और मोहर सिंह शर्मा छात्रवृत्ति योजना के तहत आकाश, रोहित, मानवी और ईशिता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed