फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Priyanshu secured the first place in the speech competition, and Sneha took the top spot in poster making.

Rampur Bushahar News: भाषण में प्रियांशु और पोस्टर मेकिंग में स्नेहा ने झटका पहला स्थान

Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Priyanshu secured the first place in the speech competition, and Sneha took the top spot in poster making.
बुशहर बीएड कॉलेज में प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते प्रशिक्षु। स्रोत : संस्थान
बुशहर बीएड संस्थान में रेड रिबन सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : डॉ. तिलक राज

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में रेड रिबन क्लब की ओर से रेड रिबन सप्ताह के तहत अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। धृति कश्यप ने मंच संचालन किया।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बिपाशा, महक और संजना की टीम ने प्रथम, जबकि श्रुति, सुधांशु और ईशान की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम और महक द्वितीय रहे। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में स्नेहा ने पहला और प्रीति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयक सहायक आचार्य तपस्या शर्मा की देखरेख में किया गया। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. तिलक राज भारद्वाज और तपस्या शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने, मानवीय मूल्यों और अनुशासन को अपनाने तथा राष्ट्र निर्माण में जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने चरित्र और व्यवहार से समाज में बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता और सचिव ई. राजीव शर्मा ने कार्यक्रम के लिए स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ एड्स जैसी गंभीर बीमारी के बारे में समाज को जागरूक करना भी जरूरी है।

इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ. राजेंद्र नेगी सहित सहायक आचार्य राकेश ठाकुर, सपना, दीपक, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, अजय बिष्ट, रित्विक शर्मा, कुंदन और हेमराज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed