{"_id":"6aca2532f38c33897b05c9b9","slug":"post-of-panchayat-secretary-vacant-in-nichar-panchayat-for-three-years-villagers-facing-difficulties-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172034-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निचार पंचायत में तीन साल से सचिव का पद रिक्त, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निचार पंचायत में तीन साल से सचिव का पद रिक्त, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
सुंगरा पंचायत के सचिव को सौंपा अतिरिक्त कार्यभार, ग्रामीणों ने स्थायी नियुक्ति की उठाई मांग
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की निचार पंचायत में पिछले तीन साल से सचिव का पद रिक्त है। कर्मचारियों की कमी के चलते सैकड़ों ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े कार्य करवाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल सुंगरा पंचायत के सचिव को निचार पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से रिक्त पद को जल्द भरने की मांग की है।
पंचायत सचिव ग्रामीणों को प्रमाणपत्र बनवाने, राजस्व संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने और अन्य पंचायत कार्यों में सहायता देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में एक ही सचिव के पास दो पंचायतों का कार्यभार होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को जरूरी कार्यों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका समय भी बर्बाद हो रहा है।
निचार पंचायत में सचिव का पद रिक्त होने से काश्पो, निगानी, ग्रादे, ग्रांगे, पूजे और पेलारिंग गांवों के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जिला परिषद सदस्य सुंगरा वार्ड निलायूम नेगी, पंचायत समिति सदस्य निचार सरिता नेगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष निचार ज्ञावापालदेन नेगी, पूर्व प्रधान निचार बंसती नेगी, भाजपा ग्राम केंद्र अध्यक्ष निचार पदम देव मेहता और पूर्व वार्ड सदस्य भारत भूषण नेगी ने कहा कि पंचायत में पर्याप्त कर्मचारी होना जरूरी है, ताकि लोगों को समय पर सरकारी सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
उन्होंने लंबे समय से रिक्त पद नहीं भरे जाने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार से निचार पंचायत में सचिव की स्थायी नियुक्ति जल्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से चल सकेगा और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलेगी।
नई नियुक्ति होने पर भरा जाएगा पद
जिला पंचायत अधिकारी किन्नौर संजय तोमर ने कहा कि मामला सरकार के संज्ञान में है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निचार पंचायत का अतिरिक्त कार्यभार सुंगरा पंचायत के सचिव को सौंपा गया है। सरकार की ओर से नई नियुक्तियां किए जाने पर निचार पंचायत में भी रिक्त पद भर दिया जाएगा।