{"_id":"5f6a2cf88ebc3ed8e051bfcb","slug":"political-rampur-hp-news-sml3459554144","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठियोग-कुमारसैन भाजपा का मंडल मिलन कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठियोग-कुमारसैन भाजपा का मंडल मिलन कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन भाजपा ने मंडल मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री और राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान ठियोग के पूर्व विधायक और भाजपा के दिवंगत नेता राकेश वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखा गया।
महासू जिला अध्यक्ष अजय श्याम ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। महासू जिला के अन्य मंडलों की तरह ठियोग मंडल को भी अपना पूरा समय और सहयोग देने का आश्वासन दिया। सांसद सुरेश कश्यप की ओर से ठियोग-कुमारसैन मंडल के तहत आने वाली पंचायतों के लिए 25 लाख रुपये की स्वीकृत राशि को भी मौजूद लोगों के समक्ष रखा गया। त्रिलोक जमवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन और पार्टी के सिद्धांतों के बारे में जागरूक किया। साथ ही मिलजुलकर पार्टी को मजबूत करने का आग्रह किया। कोरोना काल में महिलाओं की ओर से 2,55,000 मास्क बनाने के लिए और सभी मजदूरों व असहाय लोगों की चिंता करने के लिए सराहना की। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष नरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष दुनी चंद, एकलव्य वर्मा, एसएस घंगरोक्टा, अनीता वर्मा, ज्ञान चंदेल, राजेंद्र कश्यप, शांता शर्मा, मदनलाल वर्मा, शीला वर्मा, सुनीता कैंथला, सोहनलाल आदि मौजूद रहे।