{"_id":"6a901efd03b641240d00d851","slug":"the-tarun-kinnaur-student-association-organized-the-event-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-168227-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को रैगिंग से मुक्त रखने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने महाविद्यालय को रैगिंग से मुक्त रखने का लिया संकल्प
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में एंटी-रैगिंग की शपथ लेते तरुण किन्नौर एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत : एसोसिएशन
तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन ने कार्यक्रम का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन ने एंटी-रैगिंग शपथ समारोह और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन की उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस ने एंटी-रैगिंग शपथ पढ़कर सुनाई, जिसे उपस्थित विद्यार्थियों और एसोसिएशन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से दोहराया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर को रैगिंग से मुक्त रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन तरुण किन्नौर स्टूडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष आर्यन विक्रास के नेतृत्व में किया गया। एसोसिएशन की उपाध्यक्ष आंचल लोक्टस, महासचिव अंकिता मोयन, संयुक्त सचिव प्रशांत नेगी, प्रशांत, कोषाध्यक्ष मिंटू नेगी और मनीषा राज ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त संस्कृति सचिव विशेष, अलीशा और खेल सचिव मुंकिता चारस ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसोसिएशन के सदस्यों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन, आपसी सम्मान, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। नशे को न, जिंदगी को कहें हां के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।