{"_id":"6586d243adf46981260cafe5","slug":"police-ki-pathsala-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-9980-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलमेट न पहनना और तेज गति सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण : सत्या प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलमेट न पहनना और तेज गति सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण : सत्या प्रकाश
विज्ञापन
आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में अमर उजाला फॉउडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौ
आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में हुआ पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम, यातायात नियमों के बारे में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त थाना प्रभारी रामपुर सत्या प्रकाश ने छात्र-छात्राओं से संवाद करके उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड, दोपहिया वाहन पर हेलमेट न पहनना और सड़कों पर स्टंटबाजी कराना सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है। छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की। साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को बताया कि इंटरनेट के माध्यम से साइबर अपराधियों की पहुंच हमारे घरों तक हो गई है। साइबर अपराधों से बचने के लिए अपना ओटीपी, पिन, पासवर्ड या अपनी निजी जानकारी किसी से साझा न करें। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली से भी अवगत करवाया।
बॉक्स
नशा समाज के लिए अभिशाप : चेतराम
एएसआई चेतराम ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवा अपनी मानसिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गलत लोगों की बातों में आकर नशे का शिकार हो रहे हैं। नशा समाज के लिए एक अभिशाप है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक तौर पर प्रयास किए जाने चाहिए। पुलिस नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
आर्य पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद जिस्टू ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का पुलिस की पाठशाला अभियान एक सराहनीय कदम है। इससे छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली और अन्य विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल होती है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक चंद्र कांता, उपप्रधानाचार्य अरूणा, शास्त्री विक्रांत, दीपक मेहता, रीता चौहान, शालू, ज्योति, श्वेता, अनुराधा, मंजू, ज्योति ठाकुर, मनीषा, कमला, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोट्स
अगर कोई बिना लाइसेंस के वाहन चलाता है तो पुलिस कार्रवाई करती है। इस बारे में कार्यक्रम में पूरी जानकारी मिली। वाहन चालकों को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। -रजत नेगी, छात्र
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक होना चाहिए। नशा तस्करों की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए, ताकि इस पर अंकुश लग सके। -यशिका, छात्रा
पुलिस की पाठशाला में यातायात नियमों के बारे में जानकारी मिली। अपने आसपास के लोगों को भी इसके बारे में जागरूक करूंगी। -रागिनी, छात्रा
पुलिस की कार्यप्रणाली और साइबर क्राइम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। इस तरह के कार्यक्रम स्कूलों में भी होते रहने चाहिए। -यशिका, छात्रा