फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plastic waste management unit to be set up in Jury soon

Rampur Bushahar News: ज्यूरी में जल्द स्थापित होगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट

Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Plastic waste management unit to be set up in Jury soon
विकास खंड कार्यालय रामपुर ने ज्यूरी में स्थापित की प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट। संवाद
छह पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे का होगा प्रबंधन
विज्ञापन

16 लाख की लागत से स्थापित हुई मशीनें, जल्द होगा कार्य शुरू
जल्द ही विकास खंड की सभी पंचायतों को मिलेगा यूनिट का लाभ
सुभाष सेन
रामपुर बुशहर। विकास खंड रामपुर की ज्यूरी पंचायत में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। इस यूनियन में प्रथम चरण में छह पंचायतों को जोड़ा जाएगा। इसके बाद जल्द ही विकास खंड की सभी पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक को यहां पहुंचाया जाएगा। रामपुर विकास खंड की पंचायतों में कचरा प्रबंधन की समस्या विकराल बनी हुई है।खासकर, नेशनल हाईवे-पांच के साथ सटी पंचायतों में अधिक कूड़े-कचरे की अधिक समस्या है। यहां कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त नहीं है, जिससे पर्यावरण को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। यह यूनिट ज्यूरी पंचायत के मंगलाड में स्थापित की जा रही है। योजना के तहत करीब 16 लाख रुपये की लागत से विभिन्न मशीनें स्थापित की गई हैं। इनमें श्रेडर, बेलर और डस्ट रिमूवर मशीनें शामिल हैं। इस यूनिट में पहले क्षेत्रभर से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद प्लास्टिक कचरे के निपटान, प्रबंधन और पुनर्चक्रण के तहत प्लास्टिक को फिर से इस्तेमाल करने लायक बनाया जाएगा। यूनिट में लगने वाली श्रेडर मशीन प्लास्टिक के कचरे को छोटे-छोटे हिस्सों में काटेगी। बेलर से कचरे का घनत्व कम किया जाएगा, जबकि डस्ट रिमूवर से कचरे की धूल को हटाया जाएगा। इस यूनिट के लगने से प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।
प्रथम चरण में इन पंचायतों को मिलेगा लाभ
प्रथम चरण में इस यूनिट से क्षेत्र की ज्यूरी, बधाल, बौंडा, सराहन, सनारसा और झाकड़ी पंचायत लाभान्वित होंगी। इन पंचायतों से निकलने वाले प्लास्टिक कचरे का यहां प्रबंधन किया जाएगा। निकट भविष्य में इस यूनिट में विकास खंड की सभी पंचायतों से कचरा एकत्रित कर पहुंचाया जाएगा। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा, वहीं पंचायतों की सुंदरता को भी चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन


16 लाख की लागत से ज्यूरी में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जा रही है। पहले चरण में क्षेत्र की छह पंचायतों को लाभ मिलेगा, जबकि आने वाले समय में विकास खंड की 37 पंचायतों से प्लास्टिक कचरा एकत्र कर यहां पहुंचाया जाएगा। यूनिट लगने से जहां कचरे की समस्या हल होगी, वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए यह पहल लाभकारी सिद्ध होगी। -राजेंद्र सिंह नेगी, विकास खंड अधिकारी रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article