फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Plastic eradication campaign launched in Rakchham, Kinnaur

Rampur Bushahar News: किन्नौर के रकछम में चलाया प्लास्टिक उन्मूलन अभियान

Sun, 05 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। शिव सेवा युवक मंडल रकछम ने वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया। इस पहल के तहत रकछम के विभिन्न क्षेत्रों और वन्य अभयारण्य स्थल की सफाई की गई। मंडल के सदस्यों ने गांव के प्रत्येक घर में जाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया। युवक मंडल के प्रधान नीरज ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी का परम दायित्व है। उन्होंने पर्यटकों से भी किन्नौर की पवित्र भूमि रकछम को साफ-सुथरा रखने में योगदान देने का आग्रह किया। नीरज ने बताया कि भविष्य में भी मंडल के सदस्य पर्यावरण संरक्षण की सभी गतिविधियों में पूरा योगदान देंगे। वे वनों और वन्यप्राणियों को बचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। इस अभियान में वन खंड अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। अभियान में उप प्रधान अनीश नेगी, कोषाध्यक्ष अंसुल और सचिव अमन सहित शिव सेवा युवक मंडल के सदस्य नीतीश, सुमित, निशांत, प्रशांत, ऋत्विक, राहुल, हर्षवर्धन, विक्रांत, मोंटी, सागर, तुषार, मयंक, अर्पित, शिवं, नितिन, करण और मनीष शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article