फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People danced to the song Boisa Yo Baisa Kinnauri

Rampur Bushahar News: बोईसा यो बाईसा किन्नौरी गीत पर झूमे लोग

Sat, 03 Jun 2023 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी में आयोजित समर फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर के प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से अनेक किन्नौरी गानों से स्थानीय लोगों सहित अन्य प्रदेशों से आए लोगों का खूब मनोरंजन किया। इन कलाकारों ने एक से बढ़कर एक किन्नौरी गानों से सभी लोगों को देर शाम तक झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रसिद्ध किन्नौर की कलाकार उषा नेगी ने बोईसा यो बाईसा, गोलू किन्नौरा ने हिला हिला जिला किन्नौर हिला रे, पीठा, पीठा और अनेक गानों से धमाल मचाया। वहीं अन्य कलाकारों में राजीव और राज नेगी ने भी एक से बढ़कर एक किन्नौरी ,पहाड़ी और फिल्मी गानों से कार्यक्रम में समां बांधा। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की गईं थी । मेला मैदान के चारों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात थे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री जगत सिहं नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी लोगों को इस मेले की सफल आयोजन को लेकर बधाई दी। इस मौके पर चगांव पंचायत के प्रधान कांता देवी और उपप्रधान राजेश नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed