फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Pensioners opened a front for the payment of pending dues

Rampur Bushahar News: लंबित बकाया राशि के भुगतान को लेकर पेंशनरों ने खोला मोर्चा

Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Pensioners opened a front for the payment of pending dues
हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन इकाई अर्की की मासिक बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर। स्रोत : फेडरेशन
अर्की में हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन की बैठक में सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खंड अर्की की मासिक बैठक खंड उप प्रधान रत्न सिंह कंवर की अध्यक्षता में सामुदायिक भवन अर्की में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रधान जयानंद शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस सचिव रोशन लाल वर्मा ने बताया कि बैठक में पेंशनर विरोधी सरकार के रवैये की निंदा की गई। पेंशनरों ने कहा कि 2016 से 2022 के बीच में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की देनदारियां बाकी है। सरकार को चेताया गया कि समय रहते बकाया राशि का भुगतान करें वरना नतीजे भुगतने को तैयार रहे। उन्होंने एक सुर में कहा कि हिमाचल का यह इतिहास रहा है कि जिस सरकार ने भी कर्मचारियों व पेंशनरों को तंग किया है उसे इसका खमियाजा भुगतना पड़ा है। इस अवसर पर लीला शंकर शर्मा, लेख राम पाल, सूरत राम पाल, गोपाल सिंह ठाकुर, रोहित शर्मा, दौलत राम वर्मा, लेखराम शर्मा, दुर्गा राम, दौलत राम, रमेश वर्मा, कामेश्वर गुप्ता, रमेश निरंकारी, नरदेव शर्मा, श्याम गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, नवनीत गुप्ता, श्याम लाल पाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed