फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Panchayat Samiti Chidgaon

Rampur Bushahar News: क्रॉस वोटिंग में अध्यक्ष की सीट पर कांग्रेस समर्थित उत्तम और उपाध्यक्ष बनीं भाजपा समर्थित निशा देवी

Thu, 18 Jun 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
पंचायत समिति चिड़गांव में उत्तम ठाकुर ने दलीप और निशा देवी ने रेनू को एक-एक मत से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। पंचायत समिति चिड़गांव के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। इसके चलते अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपना कब्जा किया, लेकिन उपाध्यक्ष पद भाजपा समर्थित सदस्य को मिला है। अध्यक्ष कांग्रेस समर्थित उत्तम कुमार और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित निशा देवी बनीं हैं। दोनों से एक-एक मत से विजयी हासिल की है। बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में एसडीएम धर्मेश रामोत्रा की अध्यक्षता में चुनाव हुए। इसमें 15 वार्डों के सभी निर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। निर्वाचित सदस्यों की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर सहमति न बनने की स्थिति में चयन वोटिंग के माध्यम से हुआ, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों के लिए दो-दो नाम सामने आए। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से पंचायत समिति टोड़सा वार्ड-12 से उत्तम ठाकुर और भाजपा की ओर से पंचायत समिति खशाधार वार्ड-6 से दलीप सिंह ने नामांकन किया। उत्तम को आठ और दलीप सिंह को सात मत पड़े। उत्तम ठाकुर पंचायत समिति के अध्यक्ष चुने गए। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से पंचायत समिति भंफड़ वार्ड-11 से निशा देवी और कांग्रेस की ओर से पंचायत समिति क्वार वार्ड-4 से रेनू ने नामांकन किया। निशा देवी को आठ और रेनू को सात मत पड़े। निशा देवी पंचायत समिति उपाध्यक्ष चुनी गई। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने उत्तम ठाकुर को पंचायत समिति के अध्यक्ष और निशा देवी को उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया। दोनों को पद और गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article