Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   One year imprisonment for cheque bouncing convict

Rampur Bushahar News: चेक बाउंस के दोषी को एक साल की सजा, 2.80 लाख मुआवजा देने के आदेश

Tue, 24 Nov 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
आनी की अदालत ने छह साल तक चले मामले में सुनाया फैसला
विज्ञापन

चेक जारी करने के बाद बंद कर दिया था बैंक खाता

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
चेक बाउंस के करीब छह साल पुराने मामले में आनी की न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत ने आरोपी सतपाल ठाकुर को दोषी करार देते हुए एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को शिकायतकर्ता सुनील कुमार को 2.80 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। इसमें से 80 हजार रुपये की राशि को पहले किए गए भुगतान के रूप में समायोजित किया जाएगा। शेष दो लाख रुपये एक महीने के भीतर अदा करने होंगे। ऐसा न करने पर दोषी को चार महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले के अनुसार नवंबर 2018 में आरोपी सतपाल ठाकुर ने अपनी निजी जरूरत के लिए शिकायतकर्ता सुनील कुमार से 2.50 लाख रुपये उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने 2.50 लाख रुपये का चेक जारी किया। शिकायतकर्ता ने चेक बैंक में जमा करवाया, तो खाता बंद होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजा, लेकिन निर्धारित अवधि में भुगतान नहीं किया गया। इस पर शिकायतकर्ता ने अदालत में मामला दायर किया। सुनवाई के दौरान आरोपी ने दो लाख रुपये ऑनलाइन लेने और चेक जारी करने की बात स्वीकार की लेकिन 50 हजार रुपये नकद लेने से इन्कार किया। उसने कानूनी नोटिस मिलने की बात भी मानी। मुकदमे के दौरान आरोपी ने शिकायतकर्ता को 80 हजार रुपये भी अदा किए थे। अदालत ने पाया कि आरोपी चेक पर अपने हस्ताक्षर और उसे जारी करने की बात से इन्कार नहीं कर पाया। वहीं, वह अपने बचाव में कोई साक्ष्य भी प्रस्तुत नहीं कर सका। अदालत ने माना कि आरोपी ने चेक के माध्यम से अपनी कानूनी देनदारी चुकाने का प्रयास किया लेकिन बैंक खाता बंद होने के कारण चेक बाउंस हो गया। इसके आधार पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ने आरोपी को परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत दोषी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed