फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   one died in jeep accident in rampur

Rampur Bushahar News: वजीर-बावड़ी ब्रौ सड़क पर जीप सतलुज में गिरी, एक की मौत

Mon, 02 Jan 2023 09:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:42 PM IST
विज्ञापन
one died in jeep accident in rampur
वजीर बावड़ी ब्रौ सड़क पर सतलुज नदी में समाई बोलैरो कार। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना ब्रौ के तहत वजीर बावड़ी-ब्रौ सड़क पर रविवार देर रात जीप दुर्घटनाग्रस्त होकर सतलुज में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह नदी में अभियान चलाकर शव को निकाला। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जीप में सवार होकर चालक निरमंड की ओर जा रहा था। इसी बीच वजीर बावड़ी के समीप गोसाई एडिट टनल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का दल मौके पर पहुंचा लेकिन देर रात होने से ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पुलिस ने हादसे की सूचना एनडीआरएफ को दी। टीम ने सुबह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे चले ऑपरेशन के बाद जवानों ने मृतक की तलाश करने में सफलता पाई और वाहन में फंसे शव को एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान वाहन चालक हुकम चंद पुत्र राम सिंह निवासी शटलधार, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है।

एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 10,000 की फौरी राहत राशि जारी कर दी है। हादसे की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने निरमंड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed