{"_id":"632de8307310b62efa00d787","slug":"one-died-due-to-bee-biting-rampur-hp-news-sml4227019157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगड़ों के हमले से न्योल टिकरी के पूर्व प्रधान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगड़ों के हमले से न्योल टिकरी के पूर्व प्रधान की मौत
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। तहसील नेरवा के अंतर्गत ग्राम पंचायत न्योल टिकरी में रंगड़ों के हमले से पूर्व प्रधान की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी अनुसार न्योल टिकरी के पूर्व प्रधान मोती सिंह (57) पुत्र कटनु वीरवार देर शाम कहीं जा रहे थे। घर से थोड़ी दूरी पर एक पेड़ से रंगड़ों का छत्ता गिर गया। इसके बाद रंगड़ों ने उन पर हमला बोल दिया। रंगड़ों के काटने से मोती सिंह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें तुरंत नेरवा अस्पताल ले गए, जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। शिमला ले जाते समय मोती सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। चौपाल के पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट ने शोक प्रकट किया है।