{"_id":"68dbbbade5d233982306b856","slug":"one-day-workshop-held-at-aani-college-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-145060-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को अनुवाद का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को अनुवाद का बताया महत्व
विज्ञापन
आनी कॉलेज में लगी एक दिवसीय कार्यशाला
आनी (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय आनी में मंगलवार को अनुवाद दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला लगी। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय साहित्य परिषद, अंग्रेजी लिटरेरी सोसायटी और हिंदी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को अनुवाद दिवस के महत्व और वर्तमान में अनुवाद की प्रासंगिकता के बारे में जानकारी दी। पल्लवी, विभूति शर्मा और सिमरन ने अनुवाद को लेकर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों के लिए अनुवाद प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। हिंदी विभाग के सहायक प्रो. निर्मल सिंह ने अनुवाद पर व्याख्यान दिया। अंग्रेजी विभाग के प्रो. रोहित कटोच ने अनुवाद दिवस पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 30 सितंबर को विश्वभर में अनुवाद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने महाविद्यालय साहित्य परिषद, अंग्रेजी लिटरेरी सोसायटी और हिंदी परिषद को इस आयोजन के लिए बधाई दी।