{"_id":"66e83022764b13a7440003e6","slug":"one-day-workshop-for-travel-agents-at-adventure-resort-in-galu-kufri-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-121816-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुफरी पर्यटन को बढ़ाने पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुफरी पर्यटन को बढ़ाने पर की चर्चा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पर्यटक स्थल कुफरी के गलु में स्थित एडवेंचर रिसोर्ट में ट्रेवल एजेंट के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगी। इसमें अलग-अलग जगहों से आए ट्रेवल एजेंट के साथ हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। एडवेंचर रिजोर्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में संचालक बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिमला में आने वाले पर्यटकों के लिए सभी को बेहतर सेवाएं देनी होंगी। पर्यटक कश्मीर की ओर रुख कर रहे हैं, तो इसका मुख्य कारण हवाई सेवाएं और रेल लाइन कनेक्टिविटी नहीं है , लेकिन सरकार की ओर से नारकंडा तक फोरलेन सड़क को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। इसके बनने से पर्यटन को पंख लग जाएंगे। इस अवसर पर कलर ऑफ इंडिया के संचालक नरेंद्र भारद्वाज ने भी कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला और जिला भर के आए ट्रेवल एजेंटों ने अपनी समस्याओं को रखा।