{"_id":"6aa407183f035013230d8687","slug":"obstacles-to-road-construction-removed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169466-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विकास की राह आसान, 26 ग्रामीणों ने की भूमि दान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विकास की राह आसान, 26 ग्रामीणों ने की भूमि दान
विज्ञापन
विकास की बात : दलाश-गूंगी सड़क निर्माण की बाधाएं दूर, लोक निर्माण विभाग जल्द शुरू करेगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। दलाश की दुर्गम पंचायत ब्यूंगल के लिए जल्द विकास के द्वार खुलेंगे। इसके लिए 26 ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि दान की है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क का निर्माण कार्य शुरू करेगा। पंचायत ब्यूंगल के 26 ग्रामीणों ने सड़क को तीन चरणों में पूरा करने के उद्देश्य से अपनी भूमि स्वेच्छा से विभाग को सौंप दी है। इससे सड़क निर्माण में आने वाली भूमि संबंधी बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी और क्षेत्रवासियों को सड़क सुविधा का लाभ जल्द मिलने की उम्मीद जगी है। दलाश-ब्यूंगल पंचायत के बीडीसी सदस्य देवराज चौहान ने भूमि दान करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने सामूहिक हित को प्राथमिकता देते हुए अपनी निजी भूमि सड़क निर्माण के लिए दान की है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी कदम है। देवराज चौहान ने विशेष रूप से महिला शक्ति के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गूंगी-दलाश सड़क के निर्माण के लिए महिलाओं ने आगे बढ़कर सहयोग किया है। उनका यह प्रयास सामाजिक एकजुटता और विकास कार्यों में जनभागीदारी का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ग्रामीणों के इस सहयोग से सड़क निर्माण कार्य को गति मिलेगी और क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।