फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nss cadat palnt medicinal plants in nirmand school

स्वयंसेवियों ने निरमंड स्कूल में रोपे औषधीय पौधे

Thu, 15 Jul 2021 04:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड की एनएसएस इकाई ने परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत वीरवार को स्वयंसेवियों सहित स्कूल स्टाफ ने परिसर में विभिन्न तरह के औषधीय पौधे रोपे।
विज्ञापन

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा और संध्या शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत वीरवार विद्यालय परिसर में एलोवेरा, अश्वगंधा, तुलसी के औषधीय पौधे रोपे। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगराज ठाकुर ने कहा कि हमें मात्र पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय की एनएसएस यूनिट के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जगदीश शर्मा, अमृत शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अरुण शर्मा और अतुल शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed