{"_id":"5e1b53628ebc3e87c93332f8","slug":"nilami-rampur-hp-news-sml320794353","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्बर नदी किनारे जब्त 140 टिपर रेत की नीलामी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्बर नदी किनारे जब्त 140 टिपर रेत की नीलामी आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। प्रशासन ने बीते दिनों खनन माफिया से पकडे़ गए रेत की नीलामी अब 13 जनवरी को रखी है। पटसारी से रोहड़ू के बीच 140 टिपर रेत की न्यूनतम बोली 13 लाख रुपये रखी गई है। नीलामी में प्रशासनिक अमले के साथ खनन विभाग भी मौजूद रहेगा।
पब्बर नदी से खनन माफिया रेत-पत्थर उठा कर उच्च न्यायालय के आदेशों की खुलकर धज्जियां उड़ा रहा है। प्रशासन ने खनन माफिया पर नकेल कस कर छापेमारी कर जगह-जगह पर एकत्र किया रेत बरामद किया है। एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने स्वयं छापेमारी के दौरान रेत पकड़ा है। पहले जब्त रेत की नौ जनवरी को नीलामी रखी गई। मौसम खराब होने के कारण नीलामी प्रक्रिया रद्द की गई । उसके बाद 12 जनवरी को अवकाश होने के कारण अब सोमवार 13 जनवरी को रेत की नीलामी रखी गई है।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है। 140 टिपर रेत कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा इसकी नीलामी सोमवार को रखी गई है।