फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Night of breaking silence of silent voters

खामोश मतदाओं की चुप्पी तोड़ने की रात, प्रत्याशियों के कार्यकर्ता गांव हो चुके तैनात

Fri, 29 Oct 2021 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। आम लोगों के लिए रोचक बने रहे जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव की आखिरी रात में को खामोश मतदाताओं की चुप्पी तोड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के सर्मथक और पार्टी के कार्यकर्ता मतदान की पूर्व संध्या पर पैहरेदारी और गांव के आसपास नजर रखने के लिए के लिए तैनात कर दिए गए हैं। रोचक मुकाबले में हर उम्मीदवार को खतरा बना हुआ कि कोई उनके वोट बैंक पर मतदान से पहले रात के अंधेरे में सेंधमारी न लगा दे।
विज्ञापन

जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करवाने के लिए मंदिरों में कसमें, धन-बल के प्रयोग की संभावनाओं के मद्देनजर इस बार हर सियासी दल एक-दूसरे पर नजर रखे हुए है। एक महीने से अपने-अपने राजनीतिक प्रत्याशियों के लिए दिन-रात जुटे कार्यकर्ता अब आखिरी रात भी मौका नहीं चूकना चाहते। ऐसे में रात के समय टकराव को रोकने के लिए पुलिस और सरकार का खुफिया तंत्र भी हर संवेदनशील स्थानों पर नजर रखे हुए है। पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले दिन की रात गांव में लोगों के बीच अच्छी पकड़ रखने वाले लोग एक खासे वोट बैंक के साथ इधर से उधर पलट सकते हैं। कुछ लोग प्रलोभन के बल पर भी एक दूसरे के वोट बैंक पर सेंधमारी कर सकते हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से पूरे विधानसभा क्षेत्र में वीरवार शाम से ही शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। शराब के ठेकेदारों को लिखित में चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
एसडीएम रोहड़ू सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि निर्वाचन आयोग की ओर जारी दिशा-निर्देश के अनुसार किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के सर्मथकों के साथ पहले से कई बैठकें हो चुकी हैं। बैठकों में उन्हें सभी जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के जवान पोलिंग पार्टी के साथ हर बूथ तक तैनात किए गए हैं। उन्हें हर समय सर्तक रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed