{"_id":"5e20a0798ebc3e7d621c0615","slug":"nh-5-rampur-hp-news-sml3212237195","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद एनएच-5 वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद एनएच-5 वाहनों के लिए बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर(किन्नौर)। जनजातीय जिले के नाथपा में मंगलवार रात से बाधित नेशनल हाईवे पांच वीरवार शाम साढ़े पांच बजे यातायात के लिए बहाल हुआ। पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें गिरने और भूस्खलन के कारण एनएच-5 बंद हो गया था। एनएच बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रही। गौर हो कि बीती मंगलवार रात को नाथपा में एनएच पांच पर भारी चट्टानें खिसकने के कारण आवाजाही ठप हो गई थी। बुधवार और वीरवार को हजारों यात्रियों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ी। सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। ऐसे में लोगों जान हथेली पर रख कर बाधित मार्ग को पार किया। परिवहन निगम द्वारा दोनों ओर से बसों को ट्रांसमिट कर चलाया गया। एनएच बाधित होने से शिमला और काजा की तरफ जाने वाले वाहनों में सवार यात्री परेशान हुए। एनएच पर पड़ी चट्टानों को हटाने में नेशनल हाईवे प्राधिकरण की मशीनों और मजदूरों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीरवार शाम साढ़े पांच बजे प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बाधित एनएच को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। एनएच बहाल होने के बाद हजारों यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने बताया कि एनएच पर भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। एनएच प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बाधित एनएच को वीरवार शाम साढ़े पांच बजे बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, नेशनल हाईवे प्राधिकरण के एक्सईएन पीसी नेगी ने बताया कि एनएच पर भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया था। एनएच प्राधिकरण ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए बाधित एनएच को वीरवार शाम साढ़े पांच बजे बहाल कर दिया है।
विज्ञापन