{"_id":"68ea56ce8d3ff9b6fd031b02","slug":"nh-305-is-full-of-potholes-making-the-journey-from-ani-to-sainj-difficult-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-145949-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर गड्ढों की भरमार, आनी से सैंज तक सफर बना मुश्किल भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच-305 पर गड्ढों की भरमार, आनी से सैंज तक सफर बना मुश्किल भरा
विज्ञापन
लोगों ने एनएचएआई से शीघ्र मरम्मत की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी, निरमंड को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाले एनएच-305 पर गड्ढों की भरमार है। आनी से सैंज तक का सफर परेशानियों भरा बना हुआ है। भारी बरसात के बाद यह सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है। करीब 23 किलोमीटर लंबी सड़क पर कई जगह हालत बेहद खराब है। इस सड़क पर गुजरते समय कई गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की हालत इतनी बदतर हो गई है कि दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक रोजाना खतरे के साये में गुजर रहे हैं। सैंज से आनी तक के बीच कई तीखे मोड़ों पर सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। रात को और बरसात के दौरान इन गड्ढों का अंदाजा लगाना कठिन होता है, जिससे दुर्घटना का आशंका बना रहता है। आनी के मुकेश, देवेंद्र, एलआर अग्रवाल, संदीप कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र और दिनेश समेत कई लोगों ने एनएचएआई से एनएच की जल्द मरम्मत करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यह सड़क न केवल आनी-सैंज होकर रामपुर-शिमला को जोड़ती है, बल्कि पर्यटक स्थलों तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग भी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। उधर, एनएचएआई आनी के सहायक अभियंता आरएम शर्मा ने बताया कि विभाग वर्तमान में मुख्य सड़क को बहाल करने के कार्य में जुटा हुआ है। जैसे ही प्राथमिक कार्य पूरे होंगे, आनी-सैंज मार्ग पर बने गड्ढों को भरने और मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।