फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   nerwa and theog win overall chaimpion award

नेरवा और ठियोग बना ओवरऑल विजेता

Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
nerwa and theog win overall chaimpion award
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बटसेरी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल खेलते खिलाडी? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में आयोजित जिला स्तरीय छात्र वर्ग की अंडर-14 आयुवर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता में ठियोग और नेरवा ने ओवरआल विजेता का खिताब जीता। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामपुर परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिला शिमला के 20 खंडों के 1,100 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के वॉलीबाल में छवारा प्रथम और नेरवा द्वितीय ने स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कबड्डी में नेरवा प्रथम, कुपवी द्वितीय, बैडमिंटन में नेरवा प्रथम, ठियोग द्वितीय, हॉकी में जुन्गा प्रथम, सुन्नी द्वितीय, लोकनृत्य में देहा ब्लॉक प्रथम और आराधना पब्लिक स्कूल रोहडू ने द्वितीय प्राप्त किया। भाषण में नेरवा प्रथम और सुन्नी ब्लॉक द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंच संचालन विद्यालय की भाषा अध्यापिका चंद्र कला और नंदलाल ने किया। कार्यक्रम में परियोजना के सीएसआर प्रभारी कौशल्या नेगी और अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर एडीपीओ सुभाष सोनी, कुलदीप, सुरेश पठानिया, विद्यालय के सभी अध्यापक और प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed