{"_id":"6aa3ec098ba8d3c9160e4820","slug":"jury-school-won-the-winners-title-in-the-march-past-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169491-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में ज्यूरी स्कूल ने जीता विजेता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मार्च पास्ट में ज्यूरी स्कूल ने जीता विजेता का खिताब
विज्ञापन
झाकड़ी में अंडर-19 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
32 स्कूलों के 550 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में 32 स्कूलों के करीब 550 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शुभारंभ पर झाकड़ी परियोजना प्रमुख राजीव कपूर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विद्यालय प्रबंधन एवं आयोजन समिति ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के माध्यम से अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय दिया। मार्च पास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्यूरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। ज्यूरी स्कूल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का परिचय देते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया। दत्तनगर टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि राजीव कपूर ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।