फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inter-department cricket tournament concludes at Luhri Hydroelectric Project

Rampur Bushahar News: पीएसआईटी विभाग ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 11 Sep 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Inter-department cricket tournament concludes at Luhri Hydroelectric Project
लूहरी परियोजना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि। स्रोत :
लूहरी जल विद्युत परियोजना में इंटर-डिपोर्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता हुई संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के स्पोर्ट्स क्लब ने इंटर-डिपार्टमेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के क्रिकेट मैच करवाए गए। टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक अरविंद कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। समापन पर परियोजना प्रमुख जसवंत कपूर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में पीएसआईटी विभाग की टीम विजेता रही, जबकि पीआईएस विभाग की टीम उप विजेता रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने कहा कि क्रिकेट में कोई भी मैच अकेला खिलाड़ी नहीं जीत सकता, बल्कि जीत के लिए पूरी टीम का सहयोग, समन्वय आवश्यक है। यही सीख हमारे कार्यक्षेत्र में भी पूरी तरह लागू होती है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स क्लब, स्पोर्ट्स काउंसिल और सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन, उत्साह और आपसी सौहार्द का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed