फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Jhakri players shine in Under-14 competition

Rampur Bushahar News: अंडर-14 प्रतियोगिता में छाए झाकड़ी के खिलाड़ी

Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शिक्षा खंड सराहन की ओर से आयोजित छात्र और छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल झाकड़ी के खिलाफ ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के खिलाड़ियों ने पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने छात्रा वर्ग की वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, ग्रुप सॉन्ग में प्रथम, वन एक्ट प्ले में प्रथम, लोकनृत्य में प्रथम और एकलगान में द्वितीय स्थान हासिल किया है। छात्र वर्ग के ग्रुप सॉन्ग में पहला, एकलगान में पहला, वन एक्ट प्ले में पहला, लोकनृत्य में पहला और वाद विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट में दूसरा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधक बिशना भंडारी ने स्कूल पहुंचने पर सभी अध्यापकों और विद्यार्थियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सफलता के लिए प्रधानाचार्य, शिक्षकों की मेहनत, समर्पण, कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article