{"_id":"6a4125d8ca201b855d0c59f2","slug":"national-pulse-polio-campaign-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163570-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 5,014 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 5,014 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी खुराक
विज्ञापन
रामपुर में पल्स पोलियो अभियान के दौरान मौजूद बीएमओ रामपुर डॉ. गगन शर्मा और अन्य। संवाद
रामपुर में पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल
. 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पिलाएंगी पोलियो खुराक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रामपुर में रविवार को पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। अभियान के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 5,014 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई गई। विभाग का लक्ष्य 5,272 बच्चों तक पहुंचना था। पहले दिन 4,908 बच्चों को विभिन्न पोलियो बूथों पर दवा पिलाई गई। इसके अलावा 41 बच्चों को ट्रांजिट प्वाइंट और 65 बच्चों को मोबाइल टीमों के माध्यम से पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के दौरान कुल 279 वैक्सीन वॉयल का उपयोग किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान के लिए 62 पोलियो बूथ, 2 ट्रांजिट बूथ और 2 मोबाइल टीमों की तैनाती की थी। चौरा और सुंगरी चेक पोस्ट पर बनाए गए ट्रांजिट बूथों पर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों के साथ आए पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई गई। वहीं, मोबाइल टीमों ने झाकड़ी, भेरा खड्ड और झाकड़ी, बधाल परियोजना क्षेत्र में पहुंचकर बच्चों को दवा दी। बीएमओ रामपुर डॉ. गगन शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रामपुर में पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 95 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया। जो बच्चे किसी कारणवश रविवार को पोलियो बूथों तक नहीं पहुंच सके, उन्हें 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो रोधी खुराक पिलाएंगी, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस जीवन रक्षक अभियान से वंचित न रहे।