{"_id":"5f981be78ebc3ea360758238","slug":"nagar-panchayat-rampur-hp-news-sml349665594","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी विस क्षेत्र को एक साथ मिले दो तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी विस क्षेत्र को एक साथ मिले दो तोहफे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र को कैबिनेट से एक साथ दो तोहफे की मंजूरी मिली है। अब आनी और निरमंड कस्बा शहरी निकायों में शामिल होगा। मंगलवार को केबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब जनता को अधिसूचना का इंतजार रहेगा। हालांकि, आनी को शहरी निकाय में शामिल करने को लेकर प्रशासन को कई ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। इसके बाद कुछ ग्रामीण क्षेत्रों को हटाकर विरोध के स्वरों को शांत करना पड़ा। एक ओर जहां क्षेत्र के लोग कस्बे को शहरी निकाय में डालकर असमंजस में रहे वहीं, कस्बे में रहने वाले बहुत से लोग इसे बेहतर भविष्य के रूप में भी देख रहे हैं। शहरी निकाय की अधिसूचना आने के बाद अब वार्डबंदी प्रशासन के लिए जहां चुनौतीपूर्ण रहेगा वहीं, राजनीतिक समीकरण भी दोनों जगहों पर एक नए रूप में देखने को मिलेंगे। वार्ड बंदी को लेकर जहां खींचतान संभव है वहीं, राजनतिक गलियारों में अभी चुप्पी का दौर है। अब यह देखना भी दिलचस्प रहेगा कि पंचायती राज के चुनावों के दौरान इसके क्या राजनीति रंग बिखरेंगे?
शहरी निकायों में प्रवेश कर लेने के बाद आनी विस क्षेत्र के दोनों आनी और निरमंड मुख्यालयों को जहां सुविधाएं मिलेंगी वहीं कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। गृह निर्माण को लेकर जहां नियमों के तहत पालन करना होगा। वहीं, शहरी विकास विभाग की ग्रंाट सीधे तौर पर मिलने से विकास की गति में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आनी और निरमंड बाजार में स्वच्छता और सीवरेज की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। बहरहाल कैबिनेट से आनी और निरमंड को शहरी निकायों में शामिल करने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है अब लोगों को अधिसूचना का इंतजार है, जिसके बाद वार्डबंदी हो सकेगी।