{"_id":"6ae730afc329b510b90964fc","slug":"anganwadi-recruitment-income-limit-increased-applications-now-open-until-the-7th-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173939-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी भर्ती : आय सीमा बढ़ी, अब आवेदन 7 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी भर्ती : आय सीमा बढ़ी, अब आवेदन 7 तक
विज्ञापन
आनी में कार्यकर्ताओं के 6 और सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे, 19 और 20 नवंबर को साक्षात्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। आनी में आंगनबाड़ी के 16 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी गई है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की नई अधिसूचना के बाद अभ्यर्थियों के परिवार की वार्षिक आय सीमा भी 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय आनी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के छह और सहायिकाओं के 10 पद भरे जाएंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार 19 और 20 नवंबर को सुबह 10 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय आनी में होंगे। कार्यकर्ता के पद शाई, लामीसेरी, तांदी, बीनन, डिगेढ़ और देउरी आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे। वहीं, सहायिका के पद डीम, लामीसेरी, डोहवी, चौकी, गुणामार, जाबो, बालू, देउरी, कुआ और शलावल केंद्रों में भरे जाएंगे।
आवेदक महिला की आयु 24 अक्तूबर 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता जमा दो निर्धारित की गई है। आवेदक का संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के पोषक क्षेत्र का निवासी होना भी अनिवार्य है। चयन 25 अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक पात्र महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों सहित सादे कागज पर आवेदन 7 नवंबर को शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय आनी में जमा करवा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए 01904-292568 पर संपर्क किया जा सकता है।