{"_id":"6ae722aecb9b081d6f079d7e","slug":"certificates-were-distributed-to-students-at-the-deemed-university-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173903-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डीम में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डीम में विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता में लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में वीर गाथा कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। शिक्षा विभाग और रक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों ने देश के वीर जवानों, सैनिकों और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कविता लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
कार्यक्रम प्रभारी एवं इतिहास प्रवक्ता दलीप शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को देश के वीर जवानों, सैनिकों और महापुरुषों के योगदान से परिचित करवाने और उनमें देशभक्ति की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभाग की ओर से समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई दी और प्रमाण पत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया। उन्होंने इस तरह की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इस मौके पर अध्यापक आत्मा सिंह, धर्मदास, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, लता डोगरा, रेनू, मदन कुमार, मान सिंह, हरनाम सिंह, चुन्नीलाल, बृजलाल और उत्तम सिंह सहित कार्यक्रम की सदस्य साक्षी और विजय लक्ष्मी भी उपस्थित रहीं।