{"_id":"6ae73d649a1f6a84c60d180c","slug":"one-year-in-prison-for-failing-to-pay-for-apples-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-173953-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सेब खरीद के पैसे ने देने पर एक साल कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सेब खरीद के पैसे ने देने पर एक साल कैद
विज्ञापन
दोषी पर 10 लाख रुपये का मुआवजा भी देने के आदेश
वर्ष 2019 में 16 लाख रुपये में खरीदी थी सेब की फसल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सेब खरीद के लिए दिए चेक के बाउंस होने के मामले में आनी की अदालत ने एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए एक साल कारावास की सजा सुनाई है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी आनी की अदालत ने दोषी को 10 लाख रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश दिए हैं। मुआवजे की राशि एक माह के भीतर अदा करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर दोषी को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता नरेंद्र कुमार ने अदालत में शिकायत दायर कर आरोप लगाया था कि अगस्त 2019 में बहादुर सिंह ने उनकी सेब की खड़ी फसल 16 लाख रुपये में खरीदी थी। आरोपी ने फसल तुड़वा ली, लेकिन राशि का भुगतान नहीं किया। पैसे मांगने पर उसने बाद में भुगतान करने का आश्वासन दिया। काफी समय बीतने के बाद मार्च 2020 में आरोपी ने बकाया राशि चुकाने के लिए 9.50 लाख और 6.50 लाख रुपये के दो चेक दिए।
शिकायतकर्ता ने दोनों चेक बैंक में जमा करवाए, लेकिन ये बाउंस हो गए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने आरोपी को कानूनी नोटिस भेजकर बकाया राशि का भुगतान करने की मांग की। राशि नहीं मिलने पर उसने परक्राम्य लिखत अधिनियम की धारा 138 के तहत अदालत में शिकायत दायर की।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान आरोपी ने अपने बचाव में बैंक खाते से जुड़े कुछ विवरण भी पेश किए। हालांकि, आवश्यक प्रमाणपत्र के अभाव में अदालत ने इन्हें साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किया। अदालत ने पाया कि आरोपी चेक के दुरुपयोग या किसी देनदारी से इनकार करने के अपने बचाव में ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका। वहीं, शिकायतकर्ता के बयान और दस्तावेजों से चेक जारी करने, उनके बाउंस होने और कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने की बात साबित हुई।