{"_id":"6ae720f02c48ea81ee0f5445","slug":"winning-participants-of-the-competitions-honored-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173915-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन
नाथपा झाकड़ी परियोजना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का रविवार को समापन हुआ। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न विभागाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
सप्ताह के दौरान इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि पर आधारित विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, भाषण, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इनमें विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, परियोजना कर्मियों और महिलाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक माध्यम से सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया।
समापन समारोह में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से इस वर्ष की थीम को सार्थक रूप दिया है। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा केवल एक आदर्श या विचार नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन और कार्यसंस्कृति का अभिन्न अंग होनी चाहिए। ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा जैसे मूल्य ही सशक्त संस्थान एवं समृद्ध समाज की नींव हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में नैतिक मूल्यों और ईमानदारी के संस्कार विकसित करना बेहद आवश्यक है, क्योंकि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को भागीदारी के लिए बधाई दी। साथ ही महिलाओं की ओर से बनाई गई आकर्षक रंगोलियों की भी सराहना की। समारोह के अंत में विद्यालयों के विजेता प्रतिभागियों को परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।